फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fire station built in Khajuri village of Rajatalab Tehsil awaiting land allocation

Varanasi News: राजातालाब तहसील के खजुरी गांव में बनेगा फायर स्टेशन, जमीन आवंटन का इंतजार; भेजेंगे प्रस्ताव

Wed, 15 Jul 2026 01:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 01:52 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार के तहत राजातालाब के खजुरी में नए फायर स्टेशन को मंजूरी मिल गई है। बड़ागांव समेत कई क्षेत्रों के प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। सारनाथ, चौबेपुर और चोलापुर में जमीन मिलने पर स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
Varanasi Fire station built in Khajuri village of Rajatalab Tehsil awaiting land allocation
फायर स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए फायर स्टेशनों के नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिक गतिविधियों और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई नए फायर स्टेशनों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। राजातालाब तहसील के खजुरी गांव में नए फायर स्टेशन की स्थापना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि अन्य प्रस्ताव विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन हैं।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि बड़ागांव क्षेत्र के कुरु गांव में फायर स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव अग्निशमन सेवा मुख्यालय और राज्य सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा सारनाथ, जाल्हूपुर, चौबेपुर और चोलापुर जैसे ग्रामीण एवं तेजी से विकसित हो रहे नव शहरी क्षेत्रों में भी नए फायर स्टेशन स्थापित करने की योजना है। इन स्थानों पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से निशुल्क जमीन की मांग की गई है। जमीन का आवंटन होते ही प्रस्ताव अग्निशमन सेवा मुख्यालय को भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए फायर स्टेशनों के बनने से आग लगने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे आग पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा और जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों में आग लगने की घटनाओं के दौरान भी दमकल वाहन कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगे। साथ ही आवासीय भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक सुदृढ़ होगी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, हाल ही में बीएचयू प्रशासन ने भी परिसर में फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है। इससे शहर के दक्षिणी हिस्से और शैक्षणिक क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिंडरा फायर स्टेशन पहले ही स्थापित किया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य जिले के हर क्षेत्र तक त्वरित और प्रभावी अग्निशमन सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed