{"_id":"589ca62e4f1c1b905237b0df","slug":"a-case-flted-on-state-minister-with-two-in-charge-of-code-of-cunduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः राज्यमंत्री समेत दो पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः राज्यमंत्री समेत दो पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
संख्या से अधिक लोगों के साथ चलने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर कोतवाली पुलिस ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के नगर प्रत्याशी व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
आरोप है कि वह अनुमति से अधिक संख्या में गाडि़यों से कार्यकर्ताओं के साथ नामंाकन स्थल पर पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा में चल रही सरकारी गाड़ी पुलिसकर्मी की बजाय शिक्षा विभाग का कर्मचारी चलाते हुए पाया गया, और गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की जगह कार्यकर्ता बैठे मिले।
पुलिस ने चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे निलंबित करने के लिए जिलाधिकारी कंचन वर्मा से संतुति की है। इसके अलावा मझवां सीट से सपा उम्मीदवार रोहित शुक्ला पर कछवां और पड़री में आचार संहिता उल्लघंन के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
नगर से सपा के प्रत्याशी व बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने जिला प्रशासन से 300 लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन करने की अनुमति मांगी थी।
जिला प्रशासन ने दो गाडि़यों और 300 कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने की अनुमति प्रदान की थी। लेकिन गुरुवार को जैसे ही राज्यमंत्री नामांकन करने के लिए निकले उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उमड़ पड़े।
देखते ही देखते गाडि़यों की संख्या 15 हो गई। वहीं 300 की जगह भारी संख्या में कार्यकर्ता आ गए। सभी प्रत्याशी के साथ नारेबाजी करते हुए अस्पताल तिराहे तक पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। केवल प्रत्याशी समेत पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति प्रदान की गई।
लेकिन इससे पहले राज्यमंत्री आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा चुके थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया।