{"_id":"140-89116","slug":"Varanasi-89116-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन, रामबचन और नंदलाल निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन, रामबचन और नंदलाल निर्वाचित
Varanasi
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पोस्टल प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव में नवीन कुमार श्रीवास्तव, आरबी मौर्या और नंदलाल प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए। तीन पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।
विशेश्वरगंज और कैंट मुख्य डाकघरों में सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुए मतदान में कुल 522 सदस्यों ने मत डाले। चुनाव में रामबचन मौर्या, सुशील कुमार, सुभाष शाह, नंदलाल, वीरेंद्र प्रताप और नवीन कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा भरा था। मतदान की समाप्ति के बाद विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर में चुनाव अधिकारी डाक अधीक्षक एसएम राय की देखरेख में मतगणना हुई। देर शाम चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। इसमें नवीन कुमार 239, आरबी मौर्या 230 और नंदलाल प्रसाद 184 मत पाकर विजयी हुए। विजयी प्रत्याशियों को साथियों ने माला पहनाकर बधाई दी।