फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निकली प्रभातफेरी तो कहीं दीपदान

निकली प्रभातफेरी तो कहीं दीपदान

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कमिश्नरी में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव और कलेक्ट्रेट के जिला रायफल क्लब में डीएम प्रांजल यादव ने बापू और शास्त्री जी की तसवीर पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में पूरे अक्तूबर माह सफाई अभियान चलाए जाने की घोषणा कर कर्मचारियों को सफाई की शपथ दिलाई। इसके बाद मंडलायुक्त ने लाल बहादुर शास्त्री के रामनगर स्थित पैतृक आवास पर आयोजित संगोष्ठी में शिरकत की।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कालेज मलदहिया, क्वींस कालेज लहुराबीर, राधा किशोरी बालिका विद्यालय रामनगर, प्रभु नारायण इंटर कालेज, बंगाली टोला इंटर कालेज, बेसेंट थियोसॉफिकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कमच्छा, आरपी रस्तोगी इंटर कालेज, रामापुरा सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा डा संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किमी पैदल चाल का आयोजन किया गया। राजघाट स्थित कुछ सेवा केंद्रों में मरीजों को सीएमओ डॉ. एमपी चौरसिया ने फल बांटे। जिला उद्योग केंद्र, ग्रामोद्योग और गांधी आश्रम की ओर से मैदागिन टाउनहाल के बाहर मद्य निषेध प्रदर्शनी लगाई गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ओम शंकर शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्सी घाट पर दीपदान किया। इंडियन यूथ कांग्रेस शहर दक्षिणी विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विपिन मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषयक गोष्ठी में अपने विचार रखे।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में भी हुए आयोजन
जिले के चिरईगांव, दानगंज, सेवापुरी, चौबेपुर, आराजीलाइन, बड़ागांव, रोहनिया आदि में स्थित सरकार कार्यालयों, स्कूलों और कालेजों में महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मिर्जामुराद के बेनीपुर में कस्तूरबा सेवा समिति के कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे का विरोध किया। बेनीपुर बाजार में लोगों ने सफाई की। दानगंज के डोमन देव महाविद्यालय, पं. रामप्रवेश कालेज में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेंद्र किशोर पांडेय नारायण दास, सतीश, लक्ष्मेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर शर्मा के नेतृत्व में गांधी जयंती पर संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर रमाशंकर, उमेश, विष्णु, त्रिलोकी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसजनों ने रखा उपवास
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सीता राम केशरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा राजेश मिश्र रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, विजय शंकर पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। गुरुवार को टाउनहाल में विद्युत मजदूर संगठन की ओर से गांधी प्रतिमा के सामने उपवास रखकर सत्याग्रह किया। इस मौके पर आए पिंडरा के कांग्रेस विधायक अजय राय ने संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने का मुद्दा विधानसभा में उठाए जाने की बात कही और कर्मचारियों को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया। काशी विद्यापीठ स्थित गांधी स्मृति भवन में छात्रसंघ के महामंत्री विकास सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

गांधी के विचारों से अमेरिका भी प्रभावित
वाराणसी। बीएचयू स्थित मालवीय भवन में गांधी जयंती समारोह में सर्वधर्म समभाव की अनोखी नजीर पेश की गई। यहां महात्मा गांधी के वैष्णव भजन के बोल तो गूंजे ही, साथ ही सभी धर्मों की प्रार्थना भी हुई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्रीप्रकाश एन शाह रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश एन शाह, प्रभारी कुलपति प्रो. राजीव संगल और रेक्टर प्रो. कमलशील ने महात्मा गांधी, महामना और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत कुलसचिव डा. केपी उपाध्याय ने किया।

सेंट्रल जेल में कैदियों ने किया रक्तदान
वाराणसी। जयंती पर लायन्स क्लब बुद्ध एवं आईएमए के संयुक्त तत्वाधान में सेंट्रल जेल में आयोजित शिविर में कैदियों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। समारोह का शुभारंभ गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के बाद हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी चौरसिया एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक संजीव त्रिपाठी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से कैदियों को अवगत कराया। शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरपी तिवारी, डा. एसबी सिंह, कारागार के चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।


महंगाई के खिलाफ सत्याग्रह
वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिगरा स्थित भारत माता मंदिर पर महंगाई के खिलाफ सत्याग्रह किया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इस अवसर पर विष्णु यादव, अब्दुल कादिर अंसारी, देवनाथ यादव आदि मौजूद रहे। उधर, श्री राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी द्वारा गुरुवार को सकरकंद गली स्थित टीकमणी विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर गांधी व शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed