{"_id":"140-135956","slug":"Varanasi-135956-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी
Varanasi
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्यकर की चार टीमों ने बुधवार को पान दरीबा स्थित किशोर एक्सपोर्ट जर्दा फैक्ट्री में छापा मारकर कागजातों की छानबीन की तो डेढ़ करोड़ टैक्स की चोरी पकड़ में आई। टीम ने फैक्ट्री में रखा 25 लाख का तैयार माल, 12 लाख का कच्चा माल और बहीखाता सीज कर दिया है। छापे की कार्रवाई कंपनी के टर्नओवर के दी गई जानकारी से कहीं ज्यादा होने की सूचना पर की गई।
पान दरीबा स्थित तीन तलों की किशोर एक्सपोर्ट जर्दा फैक्ट्री के तीसरे तल पर लोग रहते हैं। दूसरे तल पर फैक्ट्री का कार्यालय और पहले तथा भूतल पर गोदाम व कारखाना है। फैक्ट्री के मालिक ने वाणिज्यकर विभाग को मई-जून महीने में फैक्ट्री का कुल टर्नओवर 13 लाख 60 हजार बताया था। वहीं विभाग को मिली सूचना के अनुसार फैक्ट्री का हर महीने का टर्नओवर 50 लाख से ज्यादा का है। इस सूचना पर वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 डीबी सिंह के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर आईपी तिवारी के नेतृत्व में संजय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बहादुर जायसवाल, परितोष मिश्रा, भावेश सिंह, दुर्गेश यादव, सीपीओ ऋषि रस्तोगी, अखिलेश दुबे व अन्य अधिकारियों की चार टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग फैक्ट्री पर छापेमारी की। कागजात की छानबीन करने पर डेढ़ करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है।