{"_id":"140-135948","slug":"Varanasi-135948-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 47 तक होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 47 तक होगी
Varanasi
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अगले चुनाव में जिला पंचायत के अगले सत्र में सदस्य पद के सीटों की संख्या 39 से बढ़कर 47 तक तक हो जाएगी। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी 939 से बढ़कर 1030 हो जाएगी। जिला पंचायती राज विभाग ने नए परिसीमन पर काम करना शुरू कर दिया है। नए परिसीमन में शहर में तब्दील हो चुके ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वालों को कम ही इलाकों में दौड़ लगानी होगी क्योंकि काशी विद्यापीठ और हरहुआ ब्लाकों का तेजी से शहरीकरण होने के कारण इन इलाकों में कम ही दूरी पर एक सदस्य का चुनाव होगा।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों का परिसीमन नए सिरे से करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बुधवार को विकास भवन सभागार में पंचायतकर्मियों, खंड विकास अधिकारियों की बैठक में बताया कि नए परिसीमन के तहत पंचायत क्षेत्र में विकसित कालोनियों के बाशिंदों को भी उस पंचायत का ही निवासी माना जाएगा। एक हजार तक की आबादी के राजस्व ग्राम में नौ, दो हजार तक की जनसंख्या गांवों में 13 वार्ड होंगे जबकि तीन हजार तक की आबादी पर 13 और उससे ज्यादा जनसंख्या होने पर 15 वार्ड बनाए जानेे हैं जबकि दो हजार की आबादी पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होगा और 50 हजार की आबादी पर जिला पंचायत सदस्य। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद सभी वार्र्डों और क्षेत्र का नक्शा तैयार कर प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग जान सकें कि वे किस पंचायत के दायरे में आते हैं। यह ध्यान रखा जाए कि एक परिवार के सभी सदस्य एक ही पंचायत में शामिल हों।
वर्ष 2011 में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी 18 लाख 78100 थी जबकि 2011 में गांवों में रहने वालों की संख्या 20 लाख 59 हजार 970 हो चुकी है। वर्तमान में जिला पंचायत में 39 और क्षेत्र पंचायत के 939 सदस्यों का चुनाव होता है। जनसंख्या में लगभग दो लाख की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से जिला पंचायत में चार सदस्यों की बढ़ोतरी होनी चाहिए लेकिन परिसीमन में किसी क्षेत्र की जनसंख्या 30 हजार से ज्यादा होने पर ही एक सीट बना दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य योगेश सिंह का कहना है कि हर ब्लाक में एक-एक सीट का इजाफा होगा। इस तरह जिला पंचायत में सदस्य संख्या 47 तक पहुंच जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सीटों की सही संख्या परिसीमन के बाद ही पता चल पाएगी और इस काम की अभी शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
यह है नियम
- जिला पंचायत : 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड
- क्षेत्र पंचायत : दो हजार की आबादी पर एक वार्ड
- ग्राम पंचायत : 1-2 हजार की आबादी पर 11 वार्ड
2-3 हजार की आबादी पर 13 वार्ड
3 हजार की आबादी से उपर 15 वार्ड
-----------------------------------------------------------------