{"_id":"140-130988","slug":"Varanasi-130988-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच नहीं पहुंच पाई पार्टी की नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच नहीं पहुंच पाई पार्टी की नीतियां
Varanasi
Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के बीच नहीं पहुंच पाई पार्टी की नीतियां
हार के लिए पार्टी कार्यकर्ता भी कम जिम्मेदार नहीं
वाराणसी। सपा नेता और एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों की हार नहीं हुई है। बल्कि पार्टी की नीतियां और जनहित में संचालित योजनाओं को जनता के बीच तक नहीं ले जाने के कारण पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चुनावी समीक्षा करने आए उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की हार के लिए कार्यकर्ता भी कम जिम्मेदार नहीं है।
उन्होंने कहा कि एससी/एसटी के मामले में फर्जी मुकदमों के दर्ज होने पर रोक लगी है। अब तक एससी/एसटी के दर्ज मुकदमे की जांच कराकर 88 से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा चुका है। खुद को रिक्शाचालक बताते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में सभी वर्ग और समुदाय के लोगों को सत्ता और पार्टी में स्थान देकर सम्मान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते सभी को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को बताने के लिए कहा। इस दौरान वहां जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव आदि उपस्थित रहे।