फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा नेता जूदेव की अस्थियां गंगा में विसर्जित

भाजपा नेता जूदेव की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव का अस्थि कलश बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर गंगा में विसर्जित किया गया। उनके परिवार के लोग अस्थि कलश लेकर दिल्ली से आए थे। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, धनंजय कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, एमएलसी केदारनाथ सिंह, शिवशरण पाठक, सुधीर मिश्र, संजय भारद्वाज व सुदामा पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र घाट पर मौजूद थे। अपने शोक संदेश में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जूदेव प्रखरवादी हिंदू नेता थे। जब झारखंड और छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियां आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहीं थी तो दिलीप सिंह जूदेव ही ऐसे नेता थे जिन्होंने इसका मुखर विरोध किया। जूदेव ने वनवासी जनजाति के लोगों के विकास के लिए कई कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed