फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस क्लब के चुनाव में नौ मैदान में

बनारस क्लब के चुनाव में नौ मैदान में

Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बनारस क्लब के चुनाव में नौ मैदान में
वाराणसी। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों और शहर के धनाढ्य वर्ग के लोगों के दी बनारस क्लब के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद क्लब की सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए नौ सदस्य चुनाव मैदान में हैं। इसके पहले 17 सदस्यों ने नामांकन किया था लेकिन आठ ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन

1443 सदस्यों वाले बनारस क्लब के मानद अध्यक्ष मंडलायुक्त और उपाध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं। वहीं, कार्यकारिणी के जो सात सदस्य चुने जाते हैं वे ही अपने बीच से एक सचिव और कोषाध्यक्ष चुनते हैं। एडीएम सिटी विनय कुमार के अनुसार क्लब के 2018-19 के वार्षिक चुनाव के लिए 28 अक्तूबर को मतदान करेंगे और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जो नौ सदस्य चुनाव मैदान में हैं उनमें क्लब के वर्तमान कोषाध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, दीपक मधोक, नवीन कपूर, अमित कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, अतुल सेठ, गौरव दास विक्की, उदय राजगड़िया और राजीव सिंह सेंगर शामिल हैं।
विज्ञापन

कमान दीपक मधोक को सौंपने पर बनी सहमति
सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक तकरीबन एक दशक बाद बनारस क्लब के चुनाव में दोबारा सक्रिय हुए हैं। दीपक वर्ष 2000 से 2006 तक और 2009 में बनारस क्लब के सचिव रहे हैं। इसके बाद उनका पैनल हारा तो उन्होंने बनारस क्लब की चुनावी राजनीति से दूरी बना ली थी। क्लब के सदस्यों के अनुसार लंबी पंचायतों के बाद दीपक मधोक को क्लब की कमान सौंपने पर सहमति बनी और इसी वजह से आठ सदस्यों ने पर्चा वापस लिया। ऐसे में सचिव पद पर दीपक के चुने जाने की संभावना काफी अधिक रहेगी। उधर, दीपक मधोक ने शुक्रवार को कहा कि राजीव सिंह सेंगर और गौरव दास विक्की के अलावा शेष अन्य छह लोग उनके पैनल के हैं। रायशुमारी के बाद क्लब की बेहतरी के लिए ही नामांकन करने वाले आठ सदस्यों ने अपना पर्चा वापस लिया है। पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि सचिव पद पर निर्वाचित होकर सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed