फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कल से 00

संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कल से 00

Tue, 06 Mar 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कल से 00
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कल से
विज्ञापन

- छह हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
- 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए, सचल दस्ते भी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बाद अब संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू हो रही हैं। संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छह हजार से अधिक परीक्षार्थी संस्कृत बोर्ड के प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं वाराणसी मंडल में 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीन सचल दस्तों का भी गठन कर दिया है। ये तीन सचल दस्ते मंडल स्तर पर निगहबानी करेंगे। एक सचल दस्ता संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में तो दूसरा वित्त एवं लेखाधिकारी और तीसरा उप निरीक्षक की अध्यक्षता में बनाया गया है। बता दें कि वाराणसी में 6125 परीक्षार्थी तो जौनपुर में सर्वाधिक 7822, गाजीपुर में 1590 और चंदौली में 568 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसके लिए वाराणसी में 15, जौनपुर में 24, गाजीपुर में दो और चंदौली में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

---
ये हैं परीक्षा केंद्र
डीएवी इंटर कॉलेज, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, राम कृष्ण विद्या मंदिर सिद्धगिरीबाग, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज रवींद्रपुरी, रामप्यारी रस्तोगी इंटर कॉलेज बांसफाटक, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इंग्लिशियालाइन, नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछोदरी, जयनारायण इंटर कॉलेज, बाबू जगन प्रसाद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर, श्री हनुमत संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथी बरनी, सरस्वती गुरुकुल विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनारी, सरस्वती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गुरुवट, केदारनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोपपुर, आदर्श सेवा भारतीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय रामगांव और श्री रुद्र अध्यात्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed