{"_id":"5a56808d4f1c1b181b8b464b","slug":"91515618445-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत एसटीएफ के सिपाही ने की मारपीट, थाने में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत एसटीएफ के सिपाही ने की मारपीट, थाने में समझौता
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। बलुआ रोड के समीप नशे में धुत दो युवकों में बुधवार की रात जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। दोनों को अनियंत्रित देख ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वो उनसे ही उलझ कर हाथापाई पर उतारू हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनोें की जमकर पिटाई की और सूचना पुलिस को दी। सारनाथ पुलिस दोनों को थाने ले आई तो काफी देर की पंचायत के बाद समझौता हो गया। दोनों में से एक युवक एसटीएफ का सिपाही बताया गया है।
एसटीएफ का सिपाही बुधवार की रात मेवड़ी संदहा निवासी बाइक सवार युवक के साथ बैठकर लेढ़ूपुर से आशापुर आया। रास्ते में ही बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई तो दोनों ने आशापुर में शराब पी। इसके बाद दोनों ने गौराकला में शराब पी। वापस लौटने के दौरान बलुआ रोड के समीप बाइक से दोनों गिर पड़े। इसी दौरान एसटीएफ के सिपाही ने मेवड़ी संदहा निवासी युवक से मारपीट शुरू कर दी और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ा तो इलाकाई लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और समझाने की कोशिश किए लेकिन दोनों मानने को तैयार ही नहीं थे। अंतत: सारनाथ थाने दोनों को ले जाया गया और वहीं पंचायत के बाद मामला सुलझा।