{"_id":"59b2feac4f1c1bf67f8b52ee","slug":"91504902828-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। थाना के घुरीपुर गांव में गुरुवार की रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से रेखा (30) की मौत हो गई। वह दीवार के पास ही चारपाई पर सोई हुई थी। उसी चारपाई पर सोई उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिक्शा चालक छेदी राजभर घुरीपुर में परिवार के साथ रहते हैं। कच्चा मकान के एक हिस्से में करीब तीस फीट लंबी दीवार खड़ी थी। दीवार के पास ही पत्नी जगपत्ती देवी अपनी विवाहित बेटी रेखा के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे अचानक दीवार चारपाई पर गिर गई। मलबे में दबने से बेटी रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वही मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस जगपत्ती देवी को जिला अस्पताल लेकर गई। रेखा को दो पुत्र अंश (4) अमर (2) हैं। पति अशोक राजभर मजदूरी करता है। दरअसल रेखा अपने भाई प्रेम को राखी बांधने के लिए आई हुई थी। बुधवार को वह अपने चोलापुर के खरदहां स्थित ससुराल जाने के लिए तैयार भी हो गयी थी लेकिन मां जगपत्ती ने रोक लिया। कहा कि जिउतिया के बाद जाना। रेखा अपने बच्चों के साथ एक ही चारपाई पर सोती थी लेकिन गुरुवार को बच्चों ने टीवी देखने की जिद की और वो भाई प्रेम के कमरे में चले गए और वहीं सो गए। होमगार्ड्स मंत्री अनिल राजभर घायल महिला को देखने अस्पताल गए और संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन