{"_id":"59adb6cc4f1c1be7278b524f","slug":"91504556748-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने पहुंची छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने पहुंची छात्रा
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा दस की छात्रा ने दो सहपाठी छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अपने पिता के साथ सोमवार को सिगरा थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि उसका स्कूल जाकर पढ़ाई करना दूभर हो गया है। सिगरा पुलिस ने छात्रा के दो सहपाठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा का आरोप है कि दोनों सहपाठियों की हरकतों से वह आजिज आ चुकी है। सिगरा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह को सौंपी। एसआई प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनोें आरोपी छात्रों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।