{"_id":"5999ef634f1c1beb258b4826","slug":"91503260515-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर संगम और तीजोत्सव में महिलाओं ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर संगम और तीजोत्सव में महिलाओं ने किया धमाल
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुर संगम और तीजोत्सव में महिलाओं ने किया धमाल
वाराणसी। सुर संगम और तीजोत्सव में रविवार को इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। नृत्य और संगीत के कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की। इसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों से आई चार सौ सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूजा की थाली, पोस्टर प्रतियोगिता, मांगटीका प्रतियोगिता, बाजू बंद प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से कैंटोमेंट स्थित होटल सूर्या में आयोजित तीजोत्सव की थीम रिश्ता वही सोच नई थी। इसके माध्यम से आज की नारी की वर्तमान स्थिति को दिखाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. सुधा मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके उपरांत आयोजित हास्य नाटिका के मंचन में सीमा रस्तोगी, शिप्रा भार्गव, नमिता टंडन, अनिता गिनोडिया, डा. प्रिया, रजनी अग्रवाल, हिमा रस्तोगी, संजना रूपानी ने बेहतरीन अभिनय किया। नृत्य के कार्यक्रम में मैं तो भूल चली बाबुल का देश... की धुन पर डा. कविता शाह, नमिता टंडन, शालिनी रस्तोगी, रेखा अग्रवाल, अनिता शाह और निधि कपूर ने सभी का मन मोह लिया। पूजा की थाली प्रतियोगिता में डा. मधु तिवारी प्रथम, मानसी अग्रवाल द्वितीय और प्रतिमा अग्रवाल तृतीय, नमामि गंगे विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में सुरभि देवा प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय, प्रतिभा कुमार तृतीय, रिश्ता वही सोच नई पोस्टर प्रतियोगिता में रीना गर्ग प्रथम रहीं। मांगटीका प्रतियोगिता में श्वेता अग्रवाल प्रथम, सीमा बाड़ोदिया द्वितीय, मानसी अग्रवाल तृतीय और बाजूबंद प्रतियोगिता में श्रद्धा टंडन प्रथम, मानसी अग्रवाल द्वितीय और रीना गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में इनरव्हील क्लब सतना प्रथम और इनरव्हील क्लब वाराणसी नार्थ द्वितीय, रिश्ता वही सोच नई नृत्य प्रतियोगिता में इनरव्हील क्लब इलाहाबाद नार्थ प्रथम, इनरव्हील क्लब सतना द्वितीय और इनरव्हील क्लब मिर्जापुर तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ममता द्विवेदी, नंदिन भार्गव, रेनू कैला, राधा बिजावत, पुष्पा अग्रवाल रहीं। स्वागत क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल संचालन बिंदु अग्रवाल, सुनीता प्रह्लाद, डा. प्रिया शर्मा और धारिणी गुप्ता ने किया।