फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन को नोटिस, ठेकेदारों का भुगतान रोका

डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन को नोटिस, ठेकेदारों का भुगतान रोका

Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन को नोटिस, ठेकेदारों का भुगतान रोका
वाराणसी। पहड़िया मंडी में 20 करोड़ रुपये की लागत से कारोबारी और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों में बड़ी धांधली सामने आई है। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के डायरेक्टर धीरज कुमार ने इस पर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ कंट्रक्शन (डीडीसी) के अलावा एई और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब तक कराए गए कार्यों की जांच के भी आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। डायरेक्टर धीरज कुमार शनिवार को पहड़िया मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्वांचल की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी पहड़िया का उच्चीकरण करने के लिए बीस करोड़ की लागत से फरवरी 2016 में कार्य शुरू कराया गया था। मंडी परिषद की निगरानी में ठेकेदारों के जरिए यह काम कराया जा रहा है। इसके तहत मंडी में सीवर, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के अलावा आढ़तियों और खरीदारों की सहूलियत के लिए दूकानों और हाट के निर्माण के अलावा कई अन्य कार्य कराए जाने हैं। यह कार्य अप्रैल 2017 तक पूरा करा लिया जाना था लेकिन अब तक काम आधा-अधूरा है। औचक निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर धीरज कुमार ने कई कमियां पकड़ीं। अधूरे निर्माण कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही, गुणवत्ता और मानक की अनदेखी पर भी जिम्मेदारों को फटकारा। उनके सवालों पर स्थानीय अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। डीडीसी, एई और संबंधित जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा ठेकेदारों का भुगतान तत्काल रोकने का निर्देश दिया। साथ ही, अब तक कराए गए कार्यों की जांच का निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की और यहां की सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

आढ़तियों ने गिनाईं समस्याएं
सब्जी-फल व्यवसायी आढ़ती कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने डायरेक्टर धीरज कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याएं गिनाईं। बताया कि स श्रेणी की दूकानों की एरिया काफी कम है। माल भंडारण और कांटा आदि रखने के लिहाज से जगह बढ़ाई जानी चाहिए। टॉयलेट का निर्माण न कराए जाने का मसला भी उठाया। स्थानीय प्रशासन की भी शिकायत की। कहा कि वह मंडी के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार हैं, बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन उनके साथ सही बरताव नहीं करता। डायरेक्टर ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मुलाकात करने वालों में डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा, काशी नाथ गिरी, नंद लाल जायसवाल, हीरा लाल मौर्या, विजय कुमार यादव, सूरज मौर्या, ओम प्रकाश दूबे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा उठाकर दिया सफाई का संदेश
डायरेक्टर धीरज कुमार ने मंडी परिसर में झाड़ू लगाई और कूड़ा उठाकर सफाई का संदेश दिया। इस दौरान आढ़ती और अधिकारियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। पौधे भी लगाए गए। डायरेक्टर ने बताया कि मंडी की सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। इसको और बेहतर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed