फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   832 children examined in the district, three infected

जिले में 832 बच्चों की जांच, तीन संक्रमित

Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
832 children examined in the district, three infected
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चलाए जा रहे कोरोना जांच विशेष अभियान में दो दिन में 1,868 जांच हुई। पहले दिन 832 जबकि बुधवार को 1036 सैंपल लिए गए। पहले दिन की जांच में तीन बच्चे संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देख सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों में बने स्टैटिक बूथ के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा भी जांच की जा रही है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह सिंह ने बताया कि बुधवार को 5 साल तक के 281 और 6 से 12 साल तक के 401 जबकि 13 से 18 साल तक के 354 बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि पहले दिन की जांच में तीनों कैटेगिरी में एक-एक बच्चे संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना 39 मरीज मिले, संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से कम हो रहा है। बुधवार को 6469 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 39 मरीज मिले। संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से कम होकर 0.60 प्रतिशत रहा। अच्छी बात यह है कि बुधवार को एक भी मौत नहीं हुई। एक्टिव केस भी एक हजार से कम हैं। बाबतपुर में सीआईएसएफ जवान, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, फुलवरिया सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले है। होम आइसोलेशन में 135 स्वस्थ हुए और 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 81,838 पहुंच गई है। जिसमें से 80,194 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 756 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 888 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed