फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आइये, लोकतंत्र में भागीदार बनिए

आइये, लोकतंत्र में भागीदार बनिए

Wed, 13 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आइये, लोकतंत्र में भागीदार बनिए
वाराणसी। मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। वर्ष 2014 में वाराणसी में 58.33 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि देशभर का मतदान औसत 66.38 फीसदी था। ऐसे में मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए मॉक वोटिंग और वीडियो ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2014 में वाराणसी में 27 लाख 75 हजार 275 मतदाता थे। इनमें से महज 16 लाख 18 हजार 799 मतदाताओं ने मतदान किया था। सबसे कम पिंडरा विधानसभा में महज 54 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान फीसदी में सुधार हुआ और जिले में 61.63 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों में मॉक वोटिंग से लोगों को मतदान से जोड़ा जाएगा। साथ ही वीडियो ऑन व्हील के जरिए लोकतंत्र में भागीदारी आह्वान किया जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को मतदाता जागरूकता अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले भर में अभियान की शुरुआत जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed