{"_id":"5bb12fb3867a55013d11b2c2","slug":"81538338739-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोब्रिज में फंसा इंडिगो एयरलाइंस का सिक्योरिटी स्टाफ , घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोब्रिज में फंसा इंडिगो एयरलाइंस का सिक्योरिटी स्टाफ , घायल
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय चीख पुकार मच गई जब इंडिगो एयरलाइंस का सिक्योरिटी स्टाफ एयरोब्रिज में फंस गया और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा। शोर सुनकर सहकर्मी मौके पर पहुंचे और एयरोब्रिज को आगे पीछे कर सिक्योरिटी स्टाफ को बाहर निकाला गया।
सूत्रों के अनुसार रविवार को दोपहर बाद तीन बजे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 06ई 579 बोर्डिंग के बाद मुंबई जाने के लिए तैयार था। विमान का गेट बंद होने के बाद एरो ब्रिज पीछे किया जाने लगा। इस दौरान एयरोब्रिज से सटकर खड़ा इंडिगो एयरलाइंस का सिक्योरिटी स्टाफ संजीव कुमार एयरोब्रिज में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर सहकर्मी दौड़कर आए और एयरोब्रिज से उन्हें निकाला कर टर्मिनल बिल्डिंग में स्थित एमआई रूम (मेडिकल इमरजेंसी) में ले जाया गया जहां प्रथम उपचार की कोई व्यवस्था ना होने के कारण तत्काल कर्मी को निजी वाहन से शहर ले गए। उनकी हाथ की हड्डी में कई जगह फ्रैक्चर आया है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि विमानकर्मी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, जिस समय एयरोब्रिज पीछे हो रहा था उसे हट जाना चाहिए था।