{"_id":"5ac2888d4f1c1bc7618b509b","slug":"81522698381-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से दूर होंगी सामाजिक बुराइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से दूर होंगी सामाजिक बुराइयां
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया काजीपुर के सालाना दस्तारबंदी में मौलाना गयासुद्दीन कासमी ने कहा कि वे मां-बाप बड़े खुशनसीब हैं, जिनके बच्चों को अल्लाह दीन की ख़िदमत के लिए चुनता है। शिक्षकों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वे बच्चों को तालीम से नवाज रहे हैं और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का काम कर रहे है।
मौलाना ने कहा समाज में पढ़ा-लिखा इंसान समाज को जागरूक करता है। तालीम हासिल करने के बाद बच्चे अच्छे समाज का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में पास हुए तोलबा (छात्रों) की दस्तार की गई। इसके पहले कार्यक्रम का आगाज कारी नजीर के कुरआने करीम की तिलावत से हुआ। सदारत मौ.अब्दुल अहद फलाही ने और निजामत मो. शमसुद्दीन रहे। इस दौरान मौ.जमील अहमद सिद्दीक़ी, कारी शमशाद, कारी इस्माइल, मो. साजिद कासमी, हाफिज अकबर अली, मो. आरिफ, हाजी अय्यूब अंसारी, हाजी अब्दुल रब, पूर्व विधायक जाहिद बेग, एखलाक अहमद मौजूद रहे।