{"_id":"5a9c5cf94f1c1bd04b8b8e0e","slug":"81520196857-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने फैंटम दस्ते के साथ मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने फैंटम दस्ते के साथ मारपीट की
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत भदैनी स्थित जल संस्थान परिसर में शनिवार की आधी रात शराब के नशे में धुत युवकों ने फैंटम दस्ते के सिपाहियों के साथ मारपीट की। सिपाहियों की सूचना पर भेलूपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तो हुड़दंग मचा रहे युवक भाग निकले। पुलिस मौके से मिले डीजे को जब्त कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
जल संस्थान परिसर में शनिवार की रात 12:30 बजे के लगभग डीजे की धुन पर तकरीबन 15 से 20 युवक नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर नाच रहे थे। स्थानीय लोगों ने सौ नंबर पर फोन किया तो फैंटम दस्ते के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। मनबढ़ युवक डीजे बंद करने की बजाय सिपाहियों से ही उलझ गए और उनकी बाइक की चाबी निकालकर मारपीट करने लगे। युवकों की हाथापाई देख मौके से सिपाही निकल लिए और फोर्स की मांग किए। पुलिस की जीप का सायरन सुनते ही मनबढ़ युवक मौके से भाग निकले।