फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खुदाई और होलिका के चलते लगा जाम

खुदाई और होलिका के चलते लगा जाम

Tue, 27 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खुदाई और होलिका के चलते लगा जाम
वाराणसी। जगह-जगह जारी खुदाई, सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के कारण सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में आमजन को भीषण जाम से जूझना पड़ा। इसके साथ ही गोदौलिया से चौक तक बाबा विश्वनाथ के रंगभरी एकादशी उत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के हुजूम के कारण जाम जैसी स्थिति रही। इस दौरान चौराहों और तिराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन की बजाय मूकदर्शक की भांति खड़े नजर आए। सड़कों पर खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ कहीं कोई कार्रवाई नहीं होती दिखी।
विज्ञापन

सुंदरपुर चौराहा के समीप जारी खुदाई के कारण सोमवार सुबह से देर शाम तक लगातार जाम लगता रहा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और लंका थाने के पुलिसकर्मी सुंदरपुर चौराहा पर नजर नहीं आए। लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल से कैंट रोडवेज तक जारी फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण 11 बजे से शाम 7 बजे तक रुक-रुक कर जाम लगने का सिलसिला जारी रहा। कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा से गोलघर तक सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने के कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जाम जैसी स्थिति रही। इसके अलावा सिगरा चौराहा से रथयात्रा चौराहा, लहुराबीर चौराहा से नई सड़क व मैदागिन चौराहा, बेनियाबाग, लक्सा, गुरुबाग, गिरजाघर, लंका स्थित मालवीय चौराहा से रविदास गेट चौराहा, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, पांडेयपुर चौराहा, अर्दली बाजार सहित शहर के अन्य इलाकों में भी सुबह से देर शाम तक जाम लगने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed