{"_id":"5a4e85b44f1c1b32198b4eb0","slug":"81515095476-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते स्वतंत्रता सेनानी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते स्वतंत्रता सेनानी निरस्त
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)। धुंध और कोहरे ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रेल यातायात व्यवस्था तो चरमरा गई है। दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। 12582 डाउन नई दिल्ली मडुवाडीह एक्सप्रेस घंटो लेट हो गई है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सभी ट्रेने घंटों विलंब से गई। कुछ ट्रेनें बुधवार की जगह गुरुवार को गई। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से इलाहाबाद की तरफ जाने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस जो दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाती है, उसका ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 12:45 है, वह दो घंटे देर से गई। 12561 स्वतंत्रता सेनानी जो जयनगर से नई दिल्ली जाती है। उसका समय रात में 1:30 है, वह तीन घंटे देर से गई, 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस जो गोरखपुर से कानपुर जाती है। उसका समय सुबह 6:05 बजे है, वह एक घंटे देर से गई। 12581 मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने वाली मंडुवाडीह एक्सप्रेस 11:00 बजे रात जो जाती है, वह गुरुवार को सुबह 18 घंटे देर से गई। इसी प्रकार इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जाने वाली 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी निरस्त है। 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस बुधवार की रात 10:30 बजे, वह गुरुवार को 10 घंटे लेट से सुबह गई। 12582 नई दिल्ली से मंडुवाडीह जाने वाली एक्सप्रेस बुधवार सुबह 10:30 बजे की ट्रेन गुरुवार को शाम 5:00 बजे के लगभग 16 घंटे देर से गई। 12582 गुरुवार की नई दिल्ली से मडुवाडीह जाने वाली जिसका समय सुबह 10:30 बजे है, वह अनिश्चितकालीन देर से चल रही है। 11061 पवन एक्सप्रेस तीन घंटे देर से गई। 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस इलाहाबाद से हावड़ा जाती है, ढाई घंटे देर से गई।
विज्ञापन