फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वादे हुए साल दर साल, टूटा नहीं समस्याओं का जंजाल

वादे हुए साल दर साल, टूटा नहीं समस्याओं का जंजाल

Thu, 16 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
वादे हुए साल दर साल, टूटा नहीं समस्याओं का जंजाल
वाराणसी। काशी में जहां राजा हरिश्चंद्र के नाम पर हरिश्चंद्र घाट आज भी है और श्रीरामचरित मानस जैसी कालजयी रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी को संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी ने दर्शन दिया था, ऐसे भेलूपुर जोन में बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। वादे तो हर साल हुए लेकिन समस्याओं के जंजाल से अब तक पीछा नहीं छूट पाया।
विज्ञापन

यहां दुर्गाकुंड मंदिर और जैन मंदिर, इस्कान मंदिर, क्रीम कुंड जैसे धर्मस्थल स्थित हैं। चारो पहर घाट पर जलती चिताएं, मंदिरों में घंटा और घड़ियाल गूंजते रहते हैं। इसके बावजूद जोन में सफाई और सीवेज तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्वच्छ पेयजल के लिए यहां के बाशिंदे परेशान हैं। स्वच्छ पेयजल, गलियों और सड़कों पर बहते सीवर से निजात दिलाने के लिए जनता से वादा कर चुनाव जीतने वाले पार्षद नागरिकों को पांच साल में कुछ नहीं दे सके। वार्डों में जाइए तो कहीं सीवर बजबजाता नजर आता है तो कहीं गंदगी के अंबार से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। भेलूपुर जोन के 19 वार्डों के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। एक बार फिर चुनावी समर में प्रत्याशी मैदान में हैं। जनता को विकास के सपने दिखाए जा रहे हैं। जनता के जेहन में विकास का सवाल अपनी जगह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
भेलूपुर जोन में सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पार्टियां अंतरविरोध से भी जूझ रही हैं। टिकट कटने या फिर टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता अपनी पार्टियों के लिए चुनौती बने हैं। दलों के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। जोन में भाजपा के साथ ही सपा, कांग्र्रेस और बसपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
प्रमुख समस्याएं
दूषित जलापूर्ति, बदहाल सीवेज
भेलूपुर जोन में पार्षदों ने वादे तो बहुत किए मगर आज तक लोगों को साफ पानी तक मुहैया नहीं कराया जा सका। गर्मी और बारिश में लोगों को साफ पानी के लिए तरसना पड़ जाता है। बदहाल सीवेज सिस्टम के चलते शिवाला, बजरडीहा, जोल्हा उत्तरी, दक्षिणी, रेवड़ी तालाब सहित कई अन्य इलाकों में लोग गंदगी और उफनाते सीवर से परेशान हैं। पार्कों की हालत खराब है।
पांच साल में क्या हुआ
नहीं सुनी गई जनता की गुहार
जोन के 19 वार्डों में आधा दर्जन से अधिक ऐसे वार्ड हैं, जहां बारिश में घरों की चौखट तक पानी घुस जाता है। सीवेज और बारिश के पानी की निकासी के लिए जनता गुहार लगाती रही लेकिन नगर निगम के अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों तक किसी ने नहीं सुनी फरियाद। चुनाव में जनता से वादे कर सदन पहुंचने वालों ने भी कुछ खास गंभीरता नहीं दिखाई।
जनता की मूलभूत जरूरतें
पेयजल, सीवेज, सफाई
भेलूपुर जोन में सबसे अधिक दिक्कत पेयजल और बदहाल सीवर की है। इसके निस्तारण की जरूरत है मगर जनता की इन बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देने वाला कोई नहीं। सीवेज के साथ ही सफाई और गलियों की मरम्मत का इंतजार लोगों को है।

खासियत- संकटमोचन, हरिश्चंद्र घाट, दुर्गा मंदिर
भेलूपुर जोन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड, हरिश्चंद्र घाट स्थित है। वहीं इस्कान मंदिर और जैन मंदिर भी विद्यमान हैं। रोजाना बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी, दर्शनार्थी और श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed