{"_id":"59f4e69d4f1c1b60678b7ea4","slug":"81509222045-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई बोलेरो 24 घंटे में बरामद, एक हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुई बोलेरो 24 घंटे में बरामद, एक हत्थे चढ़ा
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर कॉलोनी निवासी मुश्ताक अहमद खां की चोरी हुई बोलेरो पुलिस ने बिहार के चैनपुर से 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रोहनिया पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मुश्ताक की बोलेरो उनके घर के सामने से 26 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। अर्दली बाजार चौकी प्रभारी रामनरेश यादव ने मुखबिरों की मदद से पता किया तो सामने आया कि चोरी हुई बोलेरो बिहार के चैनपुर में है। अर्दली बाजार चौकी प्रभारी ने 27 अक्तूबर की रात चैनपुर में छापेमारी कर बोलेरो बरामद की और उसमें मौजूद कैमूर के चांद थाना के सिरहिरा निवासी गौतम सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रोहनिया इंस्पेक्टर ने मोहनसराय से चोरी की एक बाइक के साथ भदोही के छोटी मई निवासी राज गौतम को चोरी की एक बाइक के साथ शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। राज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक और बाइक बरामद की।