फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   80 thousand rupees looted from an army jawan at gunpoint in varanasi

Varanasi News: दबंगों का दुस्साहस, सेना के जवान को बनाया निशाना; असलहा सटाकर 80 हजार रुपये लूटे

Wed, 16 Jul 2025 10:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Jul 2025 10:41 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि राजघाट पुल पर ऑटो सवार बदमाशों ने सेना के जवान को असलहा सटाकर 80 हजार रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन
80 thousand rupees looted from an army jawan at gunpoint in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में राजघाट पुल पर सेना के जवान विकास कुमार को ऑटो सवार तीन युवकों ने असलहा सटाकर 80 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित जवान ने मंगलवार को रामनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस आसपास क्षेत्रों के सीसी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


बिहार के औरंगाबाद जमहार दुखैला निवासी विकास कुमार ने रामनगर पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर में लांस नायक के पोस्ट पर तैनात हैं। एक माह की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 13 जुलाई की रात कैंट स्टेशन से ऑटो में मुगलसराय जाने के लिए बैठे। 
विज्ञापन


ऑटो चालक के साथ दो अन्य युवक भी पहले से बैठे थे। मालवीय पुल पर दोनों युवकों ने असलहा सटाकर मोबाइल, पर्स और डेबिट कार्ड छीन लिया। डेबिट कार्ड व यूपीआई का पासवर्ड पूछकर बैंक बैलेंस चेक किया। आरोपियों ने दबाव बनाकर 50 हजार और मंगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत, धान का पौधा लेकर खेत जा रहे थे दोनों

बाद में पता चला कि किसी मसूद आलम के नाम से 49, 999 रुपये यूपीआई ट्रांजेक्शन किया गया और 30 हजार डेबिट कार्ड से निकाले गए। इस संबंध में एडीसीपी सरवणन टी. ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम लगाई गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed