फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   74 percent voting in Banaras bar association

बनारस बार चुनाव में 74 फीसदी मतदान

Thu, 18 Dec 2014 01:22 AM IST
वाराणसी, विधि संवाददाता
वाराणसी, विधि संवाददाता Updated Thu, 18 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
74 percent voting in Banaras bar association
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को 74.31 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 4205 में से 3125 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह से ही कचहरी परिसर में जबरदस्त गहमागहमी रही।
विज्ञापन


प्रत्याशी और समर्थकों में मतदान समाप्त होने तक वोटरों को रिझाने की मशक्कत में जुटे रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया। गुरुवार को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आ जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


 सिविल कोर्ट स्थित मनोरंजन कक्ष में बुधवार को सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ ही देर में मतदाताओं की कतार लग गई। प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से आखिरी समय में भी अपने लिए वोट मांगने में जुटे रहे। कचहरी परिसर दिन भर चुनावी रंग में रंगा रहा। मतदान स्थल के बाहर अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव एल्डर्स कमेटी की वरिष्ठ समिति के सदस्य छत्रधारी सिंह, जहांगीर आलम, विजय शंकर रस्तोगी, अमरनाथ शर्मा, बनारस बार अध्यक्ष संजय वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, अंशुमान दूबे, महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे, दीनानाथ सिंह आदि की देखरेख में हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला है। महामंत्री पर चतुष्कोणीय और संयुक्त सचिव प्रशासन पर कांटे की टक्कर के आसार हैं। गुरुवार को मतगणना के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed