आयोजन: बनारस में पहली बार होगी सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, देश भर की 60 टीमें लेंगी हिस्सा
आगामी 71वीं राष्ट्रीय महिला और पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता बनारस में कराने की तैयारी है।वॉलीबाल के इस महाकुंभ के लिए अगले एक माह में आयोजन का प्रस्ताव भारतीय वॉलीबाल महासंघ को भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस में पहली बार 71वीं राष्ट्रीय महिला और पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें देश भर की 60 टीमें प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को यूपी वॉलीबाल संघ और जिला वॉलीबाल संघ की सिगरा स्टेडियम में बैठक हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया।
बीएचयू में वर्ष 2016 के फेडरेशन कप के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए यूपी वॉलीबाल संघ के सचिव सुनील तिवारी ने बताया कि देश की 12 टीमों के बीच बनारस में फेडरेशन कप के बाद सत्र 2022-23 की आगामी 71वीं राष्ट्रीय महिला और पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता कराने की तैयारी है।
भारतीय वॉलीबाल महासंघ को भेजा जाएगा प्रस्ताव
सभी राज्यों के अलावा सेना, रेलवे, बैंक सहित कई विभागों से करीब 60 टीमें हिस्सा लेंगी। वॉलीबाल के इस महाकुंभ के लिए अगले एक माह में आयोजन का प्रस्ताव भारतीय वॉलीबाल महासंघ को भेजा जाएगा। बैठक में यूपी वॉलीबाल संघ के संरक्षक अशोक तिवारी, बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।
अस्सी घाट सहित कई खेल मैदानों पर होंगी प्रतियोगिताएं
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मार्च के बाद प्रतियोगिता के आयोजन तिथि की घोषणा की जाएगी। देश भर से आने टीमों की संख्या को देखते हुए शहर के प्रमुख खेल मैदान सिगरा, बीएचयू सहित निजी महाविद्यालयों के वॉलीबाल कोर्ट पर मैच खेले जाएंगे।
जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय का कहना है कि बनारस बीते दस साल के बाद राष्ट्रीय शिविर में सेना, रेलवे और प्रदेश के 10 जिलों के खिलाड़ियों के सफल प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2022 के सीनियर प्रतियोगिता के लिए उत्साहित है।