{"_id":"5cd09935bdec22077907442e","slug":"71557174581-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में दूर करें अव्यवस्था, नहीं तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में दूर करें अव्यवस्था, नहीं तो कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सात दिनों के अंदर विभाग की अव्यवस्थाओं को दूर करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नगर आयुक्त ने सोमवार को विभागीय निरीक्षण के दौरान मातहतों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने नगर निगम के परिवहन, स्वास्थ्य व नजारत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ा। सबसे अधिक गड़बड़ियां परिवहन विभाग में देखने को मिलीं। वाहनों को मनमाने और बेतरतीब ढंग से रखा गया था। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सभी वाहनों की सूची तैयार कर निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग के स्टोर के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ठेला, ठेलिया हाथगाड़ी, कूड़ागाड़ी, नए व पुराने वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े मिले। ढेर सारे लोहे के सामान, कबाड़ आदि भी बिखरे पड़े मिले। नगर आयुक्त ने अभिलेखागार में बेतरतीब ढंग से रखी गई फ ाइलों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने जिम्मेदार को एक सप्ताह का समय दिया। स्वास्थ्य विभाग के स्टोर विभाग की उपस्थिति पंजिका चेक करते हुए सभी की तैनाती जांची। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता अजय राम, स्वास्थ्य निरीक्षक नृपेंद्र शंकर सिंह, संतोष सिंह, आलोक अधीक्षक ललित मोहन श्रीवास्तव आदि रहे।