फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खिड़किया घाट पर मिले युवक के अधजले शव की शिनाख्त हुई

खिड़किया घाट पर मिले युवक के अधजले शव की शिनाख्त हुई

Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खिड़किया घाट पर मिले युवक के अधजले शव की शिनाख्त हुई
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत खिड़किया घाट स्थित शाही नाला के समीप मिले युवक के अधजले शव की शिनाख्त बुधवार को कोनिया निवासी बुनकर नियाज (18) के तौर पर हुई। गुरुवार को नियाज के शव का पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। नियाज की हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में पुलिस को परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

खड़किया घाट स्थित शाही नाला के समीप मंगलवार की सुबह युवक का अधजला शव मिला था। युवक की पहचान छुपाने के लिए हत्या करने वालों ने उसके मुंह और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने के साथ ही उसका सिर कूंच दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की फोटोग्राफी कराने के बाद उसे बीएचयू मोर्चरी में रखवाया था। आदमपुर पुलिस के अनुसार नियाज के परिजनों ने थाने आकर उसकी शिनाख्त की। बताया कि वो कोनिया क्षेत्र में ही पावरलूम में काम करता था। उसके तीन दोस्त उसे घर से ले गए थे, इसके बाद उसका पता नहीं लगा। नियाज के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देने की बात कही। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि युवक का शव खिड़किया घाट कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। घाट की ओर आने वाले रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर शाम होते ही नशेड़ियों का जमघट लग जाता है। घाट पर अंधेरा और सन्नाटा होने के कारण अवांछनीय तत्व भी अक्सर यहां बैठकी करते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि खिड़किया घाट पर किसी की लाश मिली हो। इससे पहले भी कई अज्ञात शव यहां मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed