{"_id":"5b8af4f642c79210c643b86e","slug":"71535833334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री प्रतीक्षालय में विदाई समारोह, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री प्रतीक्षालय में विदाई समारोह, यात्री परेशान
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय की सीधी नजर और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के बावजूद खुलेआम मनमानी चल रही है, जिसका खामियाजा आम यात्री को उठाना पड़ रहा है। बिना अनुमति के शुक्रवार को न केवल आईटीबी(इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो) बल्कि सेकेंड एंट्री स्थिति यात्री प्रतीक्षालय में रेलकर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन शुरू कर दिया। लोगों का प्रवेश रोक दिया गया। इसके कारण न केवल विदेशी पर्यटकों बल्कि यात्रियाें को समस्या का सामना करना पड़ा। जब अधिकारियों तक इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने आम यात्री के लिए इसे खुलवाया।
कई कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए, जिनका विदाई समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम स्थल के लिए इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो और सेकेंड एंट्री पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय को चुना गया। फिर क्या था, दोनों ही स्थानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों के गेट यात्रियों और पर्यटकों के लिए बंद हो गए और अंदर भाषण आदि शुरू हो गए। रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। किसी यात्री ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में फोन कर इसकी शिकायत की तब जाकर इसे आम जनता के लिए खुलवाया गया। यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा आयोजन हुआ है। अक्सर कुछ कर्मचारी रेल सुविधाओं का इस्तेमाल निजी आयोजनों के लिए करते हैं।