Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Toxic Liquor Tragedy: CM Reviews Arrangements, Assures Strict Action Against Those Responsible

मणिपुर में जहरीली शराब से हाहाकार: मरने वालों की संख्या 15 हुई; सीएम ने अस्पताल पहुंचकर क्या दिए निर्देश?

Fri, 20 Nov 2026 09:29 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, इंफाल।
एएनआई, इंफाल। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आशंका है कि स्थानीय शराब में जहरीला मेथनॉल मिला था। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पूरा मामला क्या है? इस रिपोर्ट में पढ़िए। 

विज्ञापन
Manipur Toxic Liquor Tragedy: CM Reviews Arrangements, Assures Strict Action Against Those Responsible
पीड़ितों का हाल जानते मणिपुर के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। करीब 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है। मामला स्थानीय स्तर पर बनी शराब पीने से जुड़ा है। शक है कि शराब में जहरीला मेथनॉल मिला हुआ था।
विज्ञापन


यह घटना चंदेल जिले के चकपी करोंग इलाके में हुई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज इंफाल के शिजा अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान में चल रहा है।

कौन-कौन लोग हुए जहरीली शराब का शिकार?
जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोगों में ज्यादातर चंदेल जिले के चकपी करोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें वयस्क से लेकर अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं। अस्पताल लाए गए कई लोगों में मेथनॉल के जहर से जुड़े लक्षण मिले हैं। आशंका है कि उन्होंने ऐसी स्थानीय शराब पी थी। इसमें जहरीला पदार्थ मिला हुआ था।
विज्ञापन


अस्पताल में क्यों बढ़ रही मरीजों की संख्या?
शिजा अस्पताल में हालात गंभीर बने हुए हैं। मरीज लगातार इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों को लेकर एक और बस अस्पताल के लिए रवाना हुई थी। इससे मृतकों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर क्या किया?
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह भी शिजा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित मरीजों और मेडिकल टीमों से मुलाकात की।



अस्पताल के डॉक्टर ने क्या बताया?
शिजा अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. चेतन हुंडोंगबाम ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने बताया कि मरीजों के आने से पहले ही उन्हें चंदेल जिले में जहर से जुड़ी घटना की जानकारी मिल गई थी।

ये भी पढ़ें: 'चार राफेल विमान गायब होने का दावा गलत': वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल; क्या है सच?

उन्होंने कहा, 'आज मरीजों के आने से पहले हमें खबर मिली कि चंदेल जिले में जहर से जुड़ी कोई घटना हुई है। जब मरीज अस्पताल पहुंचे, तब हमें पता चला कि यह मेथनॉल से जहर फैलने का मामला है। यह मुख्य रूप से चकपी करोंग इलाके से जुड़ा है। अब तक हमारे पास 140 मरीज आ चुके हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। उसे अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। तीन मरीजों की हालत गंभीर है। उनका हीमोडायलिसिस किया जा रहा है। यह किडनी की सफाई करने की प्रक्रिया है'।




क्या अस्पताल में बिस्तरों की कमी हो गई है?
डॉ. हुंडोंगबाम ने अस्पताल की व्यवस्था पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की क्षमता पर दबाव बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, 'अभी हमने जितने बिस्तरों की व्यवस्था की थी, वे मरीजों से भर चुके हैं। हमने राज्य के स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान और जेनिम्स से मरीजों के इलाज में मदद मांगी है। हम मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजेंगे। जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है और जिन्हें जीवन रक्षक सहायता या हीमोडायलिसिस की जरूरत है, उनका इलाज हम यहां करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री भी आए हैं। उन्होंने सभी मरीजों को भरोसा दिया है कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग जो कुछ भी कर सकता है, वह सब किया जाएगा'। 



पिछले दो-तीन दिनों में कैसे सामने आया मामला?
इस बीच, चंदेल जिला मुख्यालय के सुमिल लांगहू ने भी इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो से तीन दिनों में यह मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा, पिछले दो से तीन दिनों में हमें इस घटना के बारे में पता चला। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यह शराब पीने से जुड़ा मामला है। यह शराब कहां से आई थी, इसकी मैं पक्की जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन हमें जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक लोगों की हालत उनके पी गई इसी शराब की वजह से बिगड़ी है। 

सुमिल लांगहू ने मृतकों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, मेरी जानकारी के मुताबिक आज शाम तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी शिजा अस्पताल में 150 मरीज जांच के लिए आए हैं। इसके अलावा बाबिना अस्पताल में भी कई मरीजों का इसी तरह इलाज चल रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन आज हमें माननीय मुख्यमंत्री का जो सहयोग मिला है, उससे हम बहुत खुश हैं। उन्होंने आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed