Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Congress makes a comeback BJP suffers setbacks ranging from CM home district

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की वापसी, सीएम भजनलाल के गृह जिले से लेकर मंत्रियों के गढ़ तक भाजपा को झटका

Fri, 20 Nov 2026 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Nov 2026 09:49 PM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समितियों में शानदार प्रदर्शन कर वापसी की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को हार मिली। आरएलपी और बीएपी ने भी दम दिखाया।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Congress makes a comeback BJP suffers setbacks ranging from CM home district
साख नहीं बचा पाए भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण राजनीति में जोरदार वापसी की है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की बढ़त ने सत्ताधारी भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। चुनाव परिणामों का सबसे चौंकाने वाला पहलू मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा की हार रही। वहीं, आरएलपी और बीएपी जैसे क्षेत्रीय दलों ने भी ग्रामीण इलाकों में दमदार प्रदर्शन कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले झालावाड़ में भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राजधानी जयपुर में भी भाजपा के लिए नतीजे उत्साहजनक नहीं रहे। यहां मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी की साख बचाने में नाकाम रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: पिछले चुनाव से बदली तस्वीर, पंचायत समिति और जिला परिषद में दोनों में कांग्रेस को बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन

दौसा और जोधपुर में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जोधपुर में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के प्रभाव वाले लोहावट क्षेत्र में भाजपा को करारी शिकस्त मिली। वहीं, दौसा में भाजपा के प्रमुख चेहरे किरोड़ी लाल मीणा भी पार्टी को जीत नहीं दिला सके। इन नतीजों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की मजबूत वापसी के संकेत दिए हैं। साथ ही आरएलपी और बीएपी के प्रदर्शन ने यह भी साफ कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुकाबला अब केवल भाजपा और कांग्रेस तक सीमित नहीं रह गया है।

Trending Videos

सीएम भजनलाल के गृह जिले का हाल
 

मंत्री राजवर्धन सिंह और डिप्टी सीएम के क्षेत्र का हाल

पूर्व डिप्टी सीएम वसुंधरा के गढ़ का हाल

भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी मीणा के गढ़ का हाल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और स्वास्थ्य मंत्री खींवसर के गढ़ का हाल

वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत जीत दिलाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रभाव वाले टोंक जिले में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए विपक्षी खेमे को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed