फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यात्रियों का हंगामा-

यात्रियों का हंगामा-

Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों का हंगामा-

विज्ञापन
ओएचई वायर टूटने से पटना-मुगलसराय रूट बाधित होने के बाद जगह-जगह घंटों ट्रेनें रोक दिए जाने पर यात्रियों ने हंगामा किया। छितमपुर के पास पटरी पर स्लीपर रख दिया। ट्रेन और केबिन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।

ओएचई वायर टूटने के कारण ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई। आनंद विहार से दानापुर जा रही दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से सुबह साढ़े छह बजे मुगलसराय के लिए चली लेकिन आठ बजे व्यास नगर में रुक गई। दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। इसके बाद ट्रेन खुली तो 11 बजे ब्लाक हट बी केबिन छित्तमपुर के समीप ट्रेन रोक दी गई। इसी रूट से मालगाड़ी पास होने लगी। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने रेल पटरी पर स्लीपर रख दी। इंजन का शीशा तोड़ दिया। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। यशवंतपुर से पटना जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस सुबह सात बजे से सवा दस बजे तक प्लेटफार्म दो पर खड़ी रही। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। डिप्टी एसएस, आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को किसी तरह शांत कराया। आनंद विहार से भागलपुर जा रही भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह साढे़ छह बजे से 11 बजे प्लेटफार्म तीन पर खड़ी रही। कुछमन रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक राजेंद्रनगर एक्सप्रेस को पौने नौ बजे रोक दिया गया। पहले से ही विलंबित ट्रेन को एक घंटे से अधिक समय तक रोक दिए जाने पर हंगामा हुआ। यात्रियों ने केबिन पर पथराव किया। मौके पर पहुंचे ताराजीवनपुर चौकी पुलिस और आरपीएफ यार्ड पोस्ट के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया। इसी तरह दिलदारनगर में श्रमजीवी, गहमर में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस चार घंटे तक खड़ी रही। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट प्रभारी वीएन मिश्र ने बताया कि यात्रियों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed