{"_id":"5ab407eb4f1c1bc3758b6ec6","slug":"71521747947-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के खरगपुर गांव बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप को सही कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर अविलंब हैंडपंप बनवाने की मांग की।
सुनील कुमार धईकार के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर घर के समीप स्थित खराब हैंडपंप के रिबोर की मांग की। पत्रक में कहा कि एक दशक भर पूर्व लगाए गए हैंडपंप दो माह से खराब है। इससे पानी के लिए आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप सही न होने से गर्मी में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस मौके पर सावित्री, बसंती, सुशीला देवी, मनोज धइकार, मंजू, सोना, उर्मिला, बरखा आदि रहीं।