फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   41साल बाद पहुंचे कैंपस, साझा की यादें

41साल बाद पहुंचे कैंपस, साझा की यादें

Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
41साल बाद पहुंचे कैंपस, साझा की यादें
वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के 1974 बैच के एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार का दिन खास रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद देश के विभिन्न जगहों पर अपनी सेवा दे रहे ये छात्र 41 साल बाद कैंपस पहुंचे और पुराने दोस्तों को देखा तो खुशी से झूम उठे। एक दूसरे के गले मिलकर खुशियां बांटी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीतों पर थिरके।
विज्ञापन

परिवार संग पहुंचे करीब 40 पुरातन छात्र-छात्राओं ने सर सुंदर लाल अस्पताल के डाक्टर्स लाउंज में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के दिनों की यादें साझा की। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षकों का अभिनंदन भी किया गया। दिन में कैंपस में समय व्यतीत करने के बाद शाम को सभी पुरातन छात्रों ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती देखी। शाम को आयोजित संास्कृ तिक संध्या में भी बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. जयंत माथुर, डॉ. डीपी सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ. बीडी तिवारी, पटना से प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. सुरेंद्र राय, हाजीपुर से प्रो.एन के सिंह, फैजाबाद से डॉ. वीके गुप्ता, बहराइच से डॉ. सैयद अशरफ, डॉ. रुद्रबख्श सिंह और रायबरेली से डॉ. एके सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed