फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   70 republic day british leave india write on walls in lahore

गणतंत्र के 70 सालः लाहौर में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ से रंग गई थीं दीवारें

Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
shashikant misra अंकुर शुक्ला,अमर उजाला,वाराणसी
अंकुर शुक्ला,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
70 republic day british leave india write on walls in lahore
तिलक राजकपूर - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी के दर्शन ने तिलक राजकपूर को इस कदर प्रभावित किया कि वे कक्षा दस की पढ़ाई के दौरान ही आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे। इन्हें लाहौर (तब भारत) की दीवारों पर ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ स्लोगन लिखने की जिम्मेदारी मिली थी, जिसे उन्होंने साथियों के साथ बखूबी निभाया।
विज्ञापन


सूर्योदय होते ही नारों से रंगी दीवारें देख अंग्रेज बौखला गए और सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नाबालिग होने की वजह से चार घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिलक राजकपूर बताते हैं कि महत्मा गांधी लाहौर (तब भारत का हिस्सा) से गुजरने वाले थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर लोग उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मैं भी अपने पिता देवी दत्ता के साथ गया था। उन्हें देखने के बाद इतना प्रभावित हुआ कि देश सेवा का संकल्प ले लिया। पिता जी ने भी इस कार्य में लगने का विरोध नहीं किया। मुझे चार-पांच अन्य बच्चों के साथ दीवारों पर अंग्रेजों भारत छोड़ो लिखने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने साथियों के साथ रात भर में कई दीवारों पर इस स्लोगन को लिख दिया। सूर्योदय होने पर जब अंग्रेजों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नाबालिग होने के कारण चार घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


उन्होंने बताया कि इसके बाद सत्याग्रहियों को पानी पिलाने के लिए लगाया गया। उस समय फिरंगी सेना सत्याग्रहियों को पानी तक देने नहीं देती थी, मगर हम लोग चोरी से उनकी सेवा करते थे। देश आजाद होने के बाद हुए विभाजन में पिता जी के साथ मैं भी वाराणसी आ गया। तिलक को 18 वर्ष तक नि:शुल्क नागरिक सुरक्षा के लिए 1981 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed