फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7 theft incident in city on sunday night

बढ़ी ठंड, चोरों ने काटी मौज

Tue, 08 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Tue, 08 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
7 theft incident in city on sunday night
ठंड और कोहरे का असर बढ़ते ही जिले में चोरों की मौज हो गई है। रात्रिकालीन गश्त में पुलिस की शिथिलता की वजह से रविवार की रात लंका थाना क्षेत्र में तीन स्थान पर चोरी हुई वहीं बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक ही स्थान पर चार दूकानें चोरों का निशाना बनी। इन घटनाओं में चोर हजारों रुपये नगद और जेवरात समेट ले गए। वहीं, इलाकाई पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक सीमित रही।
विज्ञापन


लंका संवाददाता के अनुसार, रविवार की रात चोर करौंदी स्थित पूर्व प्रधान अशोक यादव के दो मंजिला मकान में छत के रास्ते घुस गए। कमरों में सो रहे लोगों की कुंडी बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखे बक्से को इत्मीनान से तोड़ा। वहां चोर 30 हजार रुपये नगद, सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र और एक झुमका, पायल, बिछिया, करधनी सहित ढाई लाख रुपये की चपत लगा गए। इसी मकान से कुछ दूर मंगरू के जनरल स्टोर का रोशनदान तोड़ कर पांच हजार नगद, एक टीवी और इमरजेंसी लाइट उठा ले गए।
विज्ञापन


वहीं, करौंदी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी विक्रम यादव अपने घर के बरामदे में सोए थे। चोर उनके कपड़े और उसमें रखे पांच हजार रुपये समेट ले गए। चोरों ने घर के सामने खड़ी विक्रम की बाइक भी खींचने की कोशिश की लेकिन लॉक होने के कारण वे उसे ले नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ागांव संवाददाता के अनुसार, भीटी बाजार की चार दूकान को चोरों ने रविवार की रात खंगाला। मायाशंकर पटेल और दूधनाथ यादव की मिठाई की दूकान का ताला तोड़कर चोर क्रमश 12 हजार और 11 हजार रुपये उठा ले गए। इस दौरान चोरों ने जमकर मिठाई भी खाई। रमेश सेठ की सराफा का दूकान का ताला तोड़ने के बाद शटर चांड़ कर चोर उनकी आलमारी कुछ दूर स्थित एक खेत में उठा ले गए।


आलमारी तोड़कर उसमें रखी ढाई किलो चांदी, 30 ग्राम सोने के जेवरात और आठ हजार नगद समेट ले गए। इसी तरह सुरेंद्र पटेल की पान की दूकान से लगभग पांच हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी हो गए। बताते चलें कि जिले भर में बेतहाशा हो रही चोरी की घटनाओं से आम जन का जीना मुहाल हो गया है। इसके बावजूद पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार ही नहीं ला पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed