फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   67 new TB patients found in two-phase campaign

दो चरण के अभियान में टीबी के 67 नए मरीज मिले

Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
67 new TB patients found in two-phase campaign
वाराणसी। जिले में 26 दिसंबर से टीबी मरीजों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक दो चरण पूरे हो चुके हैं। इसमें 67 नए मरीजों की पहचान हुई है। अब जबकि तीसरा चरण 25 जनवरी तक चलेगा तो इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए मरीजों के मिलने के साथ ही अन्य मरीजों की पूरी जानकारी निक्षय पोर्टल पर अपलोड कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहले चरण के अभियान में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक बाल सुधार गृह, जिला जेल, वृद्धाश्रम में 4113 लोगों की जांच में की गई जिसमें 173 लोगों के सैंपल लिए गए थे और कोई भी मरीज नहीं मिला। दो जनवरी से 12 जनवरी तक चले दूसरे चरण के अभियान में मलिन बस्तियों के 1330 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 67 नए मरीज मिले थे। बताया कि 13 जनवरी से शुरू तीसरे चरण के अभियान में भी मरीजों की खोज की जा रही है, इसके लिए 22 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पांच पर्यवेक्षकों की टीम सभी निजी अस्पताल, निजी लैब और मेडिकल स्टोर की जांच कर रही है। साथ ही लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक कर रही है। अब तक 984 संस्थानों में 11 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिल रही है। यह एक संक्रामक बीमारी है ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को इससे बचाव के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed