{"_id":"5c16b5a7bdec2253db76df94","slug":"61544992167-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी बुनाई की कांटी मशीन ने ली किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी बुनाई की कांटी मशीन ने ली किशोर की जान
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। हरपालपुर कन्हईसराय गांव में रविवार को धागा भरने के दौरान साड़ी बुनाई की कांटी मशीन में गमछा फंसने से 15 वर्षीय इम्तियाज का गला कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर इम्तियाज के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
लोहता थाना अंतर्गत हरपालपुर कन्हईसराय निवासी उस्मान गनी के पांच बेटों में सबसे छोटा इम्तियाज गांव स्थित पॉवरलूम में साड़ी बुनाई का काम करता था। ठंड के कारण वह गले पर मोटा गमछा लपेट कर काम करने गया था। बताया जाता है कि कांटी मशीन में धागा भरने के दौरान गमछा मशीन में फंस गया और गला कस जाने के कारण इम्तियाज की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।