फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंधी से फसल तबाह, किसानों में मायूसी

आंधी से फसल तबाह, किसानों में मायूसी

Fri, 23 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
आंधी से फसल तबाह, किसानों में मायूसी
ज्ञानपुर/महराजगंज। जिले में बुधवार को देर शाम हल्की बारिश के बाद आई तेज आंधी से हुआ नुकसान बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कई स्थानों पेड़ धराशायी हो गए तो पिछैती गेहूं की फसल गिर कर खेतों में बिछ गई। इससे गिरने वाली फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। औराई के लसमणा गांव में कच्चे मकान पर आम का पेड़ गिर गया, संयोग था कि कोई आहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीखी धूप एवं गर्म मौसम के बीच बुधवार को दिन भर आसमान में काले बादल छाए थे। दोपहर बाद धूल भरी तेज हवाएं चलीं और शाम को बारिश भी हुई। रात में तेज हवाएं आंधी में तब्दील हो गईं। इससे कई स्थानों पर आम, अमरूद के पेड़ धराशायी हो गए। डीघ के कटरा गांव में आम के तीन पेड़ गिर गए। सुरियावां के कनकपुर, पट्टी बेजांव में भी कई पेड़ उखड़ गए। हालांकि कहीं से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। महाराजगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के लसमणा गांव में तेज आंधी के चलते चंद्रमणि तिवारी के कच्चे मकान पर आम का एक पेड़ गिर गया। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग था कि उस समय उक्त कमरे में कोई नहीं था। वहीं, गेहूं की फसलें भी जमींदोज हो गई। जिन किसानों ने जल्द ही सिंचाई की थी, उनकी फसल गिर कर खेतों में बिछ गई। फसलें तबात होने से किसान परेशान हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि आंधी का असर अगैती फसलों पर नहीं पड़ा। गेहूं की पिछैती फसल को नुकसान पहुंचा है। आम के बौर गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed