{"_id":"5aa2f46d4f1c1ba6768b4a28","slug":"61520628845-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी, बहन मेरा घर नहीं बनने दे रही है 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी, बहन मेरा घर नहीं बनने दे रही है 0
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंत्री जी मेरे पास रहने के लिए घर नहीं, जमीन है, लेेकिन मेरी बहन ही उस जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है और उस पर घर नहीं बनाने दे रही हैं। आप मेरा घर बनवाने में सहयोग करें। यह बातें पांडेयपुर की रहने वाली महिला राधा कृष्ण ने राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से शुक्रवार की सुबह रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में कही। इस पर मंत्री ने तत्काल समस्या हल कराने का महिला को आश्वासन दिया। मंत्री के जनसुनवाई की सूचना पर फरियादियों की सुबह से भीड़ लग गई थी।
जन सुनवाई के दौरान टिकरी के ग्राम प्रधान सुशील सिंह दो दर्जन ग्रामीणों के साथ पहुंचकर मंत्री को बताया कि आपके आदेश पर कमिश्नर ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। चंदौली जिले के जरखोर बबुरी के रहने वाले सुनील तिवारी ने बताया कि गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण करवा दिया है। सिगरा के रहने वाले राजकुमार वर्मा ने बताया कि मेरी लोहा मंडी में दुकान थी, जिसको वीडीए द्वारा गिरवा दिया गया। सोनिया, अशोक प्रजापति ने बताया कि मकान का विवाद कोर्ट में चल रहा लेकिन दबंग जबरदस्ती कब्जा कर रहा है। बड़ागांव के रहने वाले पुनवासी प्रजापति ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरी जमीन को दबंगई से जोत लिया है। किरहिया खोजवा की रहने वाली संध्या देवी ने बताया कि वृद्धा पेंशन देने के लिए बैंक कर्मी पांच हजार मांग रहे हैं। जबकि आंगनवाड़ी कर्मचारी के जिलाध्यक्ष बाबू लाल मौर्या ने पीएम से मिलने के लिए पत्र दिया। इन सभी शिकायतों को सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा।