{"_id":"5a91c0274f1c1b4f588ba957","slug":"61519501351-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के धक्के से वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के धक्के से वृद्ध की जान गई
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। क्षेत्र के भदोही-सुरियावां मार्ग स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास शनिवार को सुबह तेज रफ्तार बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। पिपरिस अधारपुर निवासी वृद्ध माताशरण यादव शौच के लिए निकले थे। परिवारीजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मृतक के घर वालों ने बताया कि माताशरण शौच के लिए निकले थे। सड़क पार करते सुरियावां की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सपा नेता फूलचंद यादव के पिता थे।