{"_id":"59d93a0f4f1c1baf678b4917","slug":"61507408399-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू से अलग होगी आईआईटी की नेटवर्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू से अलग होगी आईआईटी की नेटवर्किंग
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू का अब अपना अलग इंटरनेट नेटवर्क होगा। छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से इसके अलावा भी कई सौगातें मिलने वाली हैं। इसमें हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग के साथ ही छात्राओं के लिए 728 बेड का नया हॉस्टल भी मिलेगा। हॉस्टल का निर्माण शुरू होने के साथ ही इंटरनेट नेटवर्किंग की सभी औपचारिकताएं पूरी केर ली गई हैं। इसका लाभ इसी महीने से मिलने लगेगा।
बीएचयू कैंपस में आईआईटी बीएचयू की अपनी एक अलग पहचान है। समय-समय पर डिजाइन एंड इनोवेशन के क्षेत्र में होने वाले आयोजनों के साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धापरक प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभाओं को तरासा जाता है। अब संस्थान की ओर से कई नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत अब संस्थान की अपनी अलग इंटरनेट नेटवर्किंग होगी, जिससे कि शिक्षकों-छात्र-छात्राओं को निर्बाध गति से इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि अब तक बीएचयू के मुख्य परिसर और आईआईटी की नेटवर्किं ग एक ही व्यवस्था के तहत होती थी।
अलग इंटरनेट नेटवर्किंग के लिए संस्थान की ओर से अप्रैल- 2017 में ही एक अलग कंप्यूटर यूनिट स्थापित कराई गई थी। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का कार्य अंतिम चरण में हैं। इसी महीने से संस्थान के शिक्षकों-छात्रों को तेज गति से चलने वाली इंटरनेट सेवा का लाभ मिलने लगेगा। निदेशक प्रो. राजीव संगल ने बताया कि आईआईटी बीएचयू समेत देश के चार ऐसे संस्थानों का चयन किया गया है, जिसमें 500 टेराफ्लाप का कंप्यूटर सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा छात्राओं की जरूरत को देखते हुए कैंपस में 728 बेड का गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही छात्रों के हॉस्टल का निर्माण भी करवाया जाएगा।