फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   6 miscreants of Tappbaazi gang arrested who came from TamilNadu to varanasi

Varanasi: तमिलनाडु से आकर बनारस में कार सवारों से करते थे लूटपाट, टप्पेबाजी गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

 कार सवारों को चकमा देकर बैग, आभूषण, मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को वाराणसी की सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
6 miscreants of Tappbaazi gang arrested who came from TamilNadu to varanasi
सिगरा पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कार सवारों को चकमा देकर बैग, आभूषण, मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को वाराणसी की सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी, उचक्कागिरी के साढ़े छह लाख रुपये, 16 मोबाइल, दो लैपटॉप, आभूषण आदि बरामद हुए। तमिलनाडु के रहने वाले सभी आरोपियों का ठिकाना कैंट स्टेशन था।

विज्ञापन


डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तमिलनाडु के त्रिरूचिरापल्ली, नलईपट्टी, रामजी नगर क्षेत्र निवासी दिल्ली राजन, कदिरवन चंदू निवासी रामजीनगर, कार्तिकेयन निवासी न्यू कट्ट, रामजीनगर, रंगन आर निवासी गांधीनगर, मुंगनूर श्रीराम तालक, चरनराज निवासी चकापुर, मालूर तालुक, कोलार, कर्नाटक और तमिलनाडु के त्रिरुचिरापल्ली, रामजीनगर, थावनूर का रहने वाला सैंथिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में अन्य कई नाम सामने आए हैं। डीसीपी काशी के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि इनका अंतरराज्यीय गिरोह है, जो टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आए बदमाश

सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार लखनऊ मोती नगर के रहने वाले शैलेंद्र रस्तोगी 19 जुलाई को अपने परिवार के साथ भ्रमण पर आए। सिगरा स्थित साड़ी शोरूम के पास रात साढ़े आठ बजे उनकी गाड़ी से बैग चोरी हो गया। बैग में ढाई लाख रुपये नगद और कुछ आभूषण थे। सिटी कमांड सेंटर से छानबीन शुरू हुई तो कार से बैग निकालने वाले चिह्नित हुए।

सीसी कैमरे के आधार पर आरोपियों को आठ घंटे के अंदर ही कैंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने 18 जुलाई को कैंट स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी रोपवे प्रोजेक्ट के एक अधिकारी के कार से लैपटॉप और अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों की पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed