फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   6.50 lakh looted from Flipkart's delivery center, four bike riders committed the crime

फ्लिपकार्ट के डिलीवरी सेंटर से 6.50 लाख की लूट, बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 05 Feb 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
6.50 lakh looted from Flipkart's delivery center, four bike riders committed the crime
घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ शहर के भंवरनाथ बाईपास पर राजघाट के पास स्थित फ्लिपकार्ट के डिलीवरी सेंटर से बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर 6.50 लाख रुपये लूट लिए इसके बाद धमकी देते हुए करतालपुर की तरफ फरार हो गए। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर भारी संख्या में फोर्स के साथ सीओ सिटी इला मारन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


शहर के भंवरनाथ बाईपास स्थित राजघाट के पास फ्लिपकार्ट का डिलीवरी सेंटर है। रात लगभग 8 बजे डिलीवरी सेंटर के कर्मचारी दिन भर हुई डिलीवरी के बाद कैश का मिलान कर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार लुटेरे सेंटर पर पहुंचे। पहुंचते ही कैशियर नौशाद आलम को असलहा सटा दिया और उसके पास पड़े रुपए लूटने लगे।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। लूट के बाद आरोपी धमकी देते हुए करतारपुर की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर प्रमोद यादव और पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी के साथ ही सीओ सिटी इला मारन मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। कर्मचारियों से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की। 6.50 लाख की लूट में डिलीवरी सेंटर के मैनेजर मेहनगर थाना क्षेत्र के बतीला निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी इला मारन ने बताया कि लूट के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

6.50 lakh looted from Flipkart's delivery center, four bike riders committed the crime
flipkart buyback - फोटो : Flipkart

एक के बाद एक वारदात ने पुलिस की नींद उड़ाई

अभी कप्तानगंज में युवती की अर्थ जली लाश मिलने और लालगंज में सरेराह दूल्हे की हत्या के मामले में हाथ पैर मार रही पुलिस के सामने 6.50 लाख की लूट कर बदमाशों ने एक और चुनौती पेश कर दी है। इससे जहां पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे की हवा निकल गई है, वही दहशत का माहौल है।

पहचान के लिए खंगाला फुटेज

आज़मगढ़ शहर के व्यस्ततम भवारनाथ बाईपास पर स्थित फ्लिपकार्ट के डिलीवरी सेंटर में लूट के मामले में पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। हालांकि अभी इस बारे में उनके हाथ कुछ लगा है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed