फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   175 केंद्रों पर होंगी स्नातक की परीक्षाएं

175 केंद्रों पर होंगी स्नातक की परीक्षाएं

Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
175 केंद्रों पर होंगी स्नातक की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के लिए 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू और 12 अप्रैल को समाप्त होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। स्नातक की प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ खंड की परीक्षाओं में करीब 307108 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है।
काशी विद्यापीठ की स्नातक स्तरीय वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को अंतिम रूप दिया जाएगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले सत्र में 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मानकों की सख्ती के कारण केंद्रों की संख्या कम हो गई है। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया के तीन लाख सात हजार एक सौ आठ परीक्षार्थियों ने स्नातक परीक्षा के फार्म भरे हैं। इसमें छात्रों की संख्या 134182 और छात्राओं की संख्या 172926 है। इसमें वाराणसी के लगभग 90 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। लगभग 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 10 मार्च तक कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed