Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वयं सहायता समूहों के संचालन की स्थिति जानी

स्वयं सहायता समूहों के संचालन की स्थिति जानी

Sat, 15 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों के संचालन की स्थिति जानी
दुद्धी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से इंटेंसिव ब्लॉक के रूप में चयनित दुद्धी ब्लाक में शुक्रवार को केंद्रीय नीति आयोग के सचिव जीएस मीणा ने स्वयं सहायता समूहों के संचालन की स्थिति जानी।
विज्ञापन

वह सबसे पहले दुमहान पहुंचे। वहां मिशन सोन स्वावलंबन के तहत समूह की महिलाओं द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। कल्पना देवी द्वारा संचालित जनरल स्टोर की दुकान, सुनीता देवी द्वारा श्रीविधि से की गई धान की खेती, सब्जी की जैविक खेती का अवलोकन किया और संतुष्टि जताई। रजखड़ गांव में समूह की महिलाओं द्वारा सिले जा रहे स्कूली ड्रेस की गुणवत्ता परखी। नारी शक्ति संकुल संघ की प्रमिला देवी ने ड्रेस सिलाई से लेकर ड्रेस वितरण और उसके लाभ की जानकारी दी। खजुरी के जीवन ज्योति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ कार्यालय में समूह की महिलाओं द्वारा पोषण माह के अंतर्गत की जा रही गोद भराई कार्यक्रम में शिरकत किया। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सोनी देवी ने पोषण माह से जुड़ी गतिविधियां बताई। बीएपी जय कुमार जोशी ने बताया कि अगस्त 2018 तक दुद्धी में 965 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है और इसमें 11,723 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इस मौके पर बीडीओ रमाकांत सिंह, तहसीलदार शशिभूषण मिश्राख् ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती, संजय कुमार, यशवंत गौतम, कानूनगो भैरो सिंह, प्रधान दीपा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईटीआई कालेज का किया निरीक्षण
दुद्धी। नीति आयोग सचिव जीएस मीणा ने धनौरा स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान और जीजीआईसी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। मुख्य बिल्डिंग पहुंच कर इलेक्ट्रिशियन, फीटर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। अध्यनरत छात्र-छात्राओं से उनका रुझान जाना। प्रधानाचार्य डीके सुमन को निर्देशित किया कि कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप कराएं। यहां जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुंदरी देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed