{"_id":"5a9c5a294f1c1b8a258b55c0","slug":"51520196137-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मिले पुरनिए तो पुरानी यादें हुई जीवंत00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मिले पुरनिए तो पुरानी यादें हुई जीवंत00
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जब वर्षों बाद पुराने छात्र मिले तो नए कैंपस में पुरानी यादें जीवंत हो उठी। कुछ गुरुजनों से तो कुछ पुराने मित्रों से पुरानी यादें और नए अनुभवों को साझा करते दिखे। इस दौरान छात्रों ने कैंपस का भ्रमण किया। मौका था महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामना मदनमोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का। इसमें संस्थान के पुराने छात्र शामिल हुए और वर्तमान पत्रकारिता के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि अगला सम्मेलन और विस्तार व भव्यता के साथ आयोजित होगा।
निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्थान अपने स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस दौरान उन्होंने उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्थान यूजीसी से विशेष सहायता प्राप्त करने के काफी करीब है। उन्होंने घोषणा किया कि इसी साल न्यू मीडिया में डिप्लोमा का एक वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एके लारी ने कहा कि पत्रकारिता को पक्षकारिता से बचना चाहिए। डॉ. दयानंद ने पहली बार आयोजित हो रहे समागम को सराहा। दूसरे सत्र में पत्रकारिता संस्थान के पुराने छात्रों ने गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति से धमाल मचाया। इससे पूर्व डॉ. रवींद्र पाठक ने समिति के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। संचालन मोहम्मद जावेद और अर्चना ने किया । अतिथियों का स्वागत डॉ. श्रीराम त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. वशिष्ठ नारायण, डॉ. नागेंद्र पाठक, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. प्रभाशंकर मिश्र, डॉ. साधना, डॉ. जिनेश, डॉ. आकाश, डॉ. देवाशीष, डॉ. रीभा, डॉ. राहुल आदि शामिल रहे।