{"_id":"5a591b154f1c1bab3f8b477b","slug":"51515789077-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी, एलकेजी में प्रवेश की होगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी, एलकेजी में प्रवेश की होगी मारामारी
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ज्यादातर कॉन्वेंट स्कूलों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया नवंबर और दिसंबर में भी पूरी हो चुकी है। सेंट जॉन्स, केंद्रीय विद्यालय और सेंट्रल हिंदू स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया अभी बाकी है। नर्सरी और एलकेजी में प्रवेश को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी है। अभिभावक भी कॉन्वेंट स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल हिंदू स्कूल और सेंट जॉन्स स्कूल को तरजीह दे रहे हैं।
सेंट जॉन्स डीरेका में कक्षा एलकेजी के लिए 23, 24 और 25 जनवरी से फार्म मिलेंगे। फार्म ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी स्कूल में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। दो, तीन व चार फरवरी को बच्चों का इंटरव्यू होगा। वहीं सेंट जॉन्स मढ़ौली में 15, 16 और 17 को ऑनलाइन फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। यहां 17 जनवरी तक आवेदन की प्रिंट कॉपी शुल्क के साथ जमा करनी होगी। यहां 22 जनवरी को बच्चाें को बुलाया गया है। उधर केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, डीरेका और 39 जीटीसी में फरवरी के प्रथम सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं सेंट्रल हिंदू स्कूल में मार्च में आवेदन शुरू होंगे। सभी स्कूलों में फार्म के साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। इसी के साथ प्रवेश के लिए बच्चों को आधार कार्ड भी जरूरी है। कॉन्वेंट स्कूलों में आरटीई के तहत होने वाले एडमिशन के साथ केंद्रीय विद्यालय में सिंगल गर्ल चाइल्ड के तहत होने वाले प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य है।