{"_id":"597ba4154f1c1beb1b8b45bd","slug":"51501275157-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर डबल डेकर पुल बनाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर डबल डेकर पुल बनाएगा रेलवे
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रेल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ट्रेनों को समयबद्ध परिचालन के लिए रेलवे राजघाट स्थित मालवीय पुल के बगल में डबल डेकर पुल बनाएगा। साथ ही मुगलसराय से कैंट स्टेशन तक डबल रेल लाइन बिछाई जाएगी। शुरूआती दौर में सिंगल लाइन का काम कराया जाएगा। इस परियोजना पर 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने ये बातें पत्रकारों से कहीं।
डीआरएम ने बताया कि डबल डेकर पुल पर सड़क भी बनाई जाएगी, ताकि आम जनता को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। वहीं, मुगलसराय से कैंट स्टेशन तक बिछाई जानी वाली यह तीसरी लाइन होगी। इसके तैयार हो जाने केबाद तेज गति की ट्रेनें चलाने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण पर करीब 1500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बाकी धनराशि रेल लाइन बिछाने पर व्यय होगी।
उन्होंने कहा कि यार्ड रीमॉडलिंग के तहत कैंट स्टेशन पर स्थित माल गोदाम को चौखंडी शिफ्ट कर यहां दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इन प्लेटफार्मों पर की 24-24 बोगियाें की ट्रेनें आसानी से खड़ी हो सकेंगी। प्लेटफार्म नंबर चार, छह और सात की लंबाई बढ़ाने, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया में टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। इस पर 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरक्षण काउंटरों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है।